Posts

Showing posts from December, 2021

पुरानी यादें 1

आज जिंदगी में कितने आगे आ गए। लेकिन जब पुरानी यादों को सोचते है  की कितना अच्छा समय था।  जब न तो नॉकरी की फिक्र थी न छोकरी की। बस था तो दोस्तो के साथ बिना किसी बात की मस्ती, आज दोस्तो से मिलते भी है तो काम की बात करते है। पर तब केवल दोस्तो का साथ ही काम था।  जब 2 रुपये के चंदे से रूबी खन्ना कॉर्क की गेंद लायी जाती थी। जब रोज रात में किताब पढ़ते ही नींद आ जाती थी जो अब ऑय मास्क पहनने पर भी मुश्किल से आती है।तब ये सोचते थे कि बस ये एग्जाम पास कर ले उसके बाद वाले में मौज है। आज से  20 साल पहले घर से बस यही दिखता था कि दोस्तो के पास अड्डे पर पहुचना है। और आज बशर्ते अड्डे पर दोस्त मिलेंगे भी नही और अगर मिल भी जाये तो अड्डे से घर दिखता है।  समय के साथ कितना बदलाव आता है जिंदगी में , जरूरते बदलती है। प्राथमिकताएं बदलती है। यही लगभग हम सभी की पुरानी यादें है। जिन्हें हर एक ने अपने तरीके से जिया है। जिन्हें आज कितनी भी टेंशन हो याद करने पर चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान आ ही जाती है। ..............